Thursday 16 October 2014

शुक्रवार का विशेष उपाय: महालक्ष्मी पूजन:

 शुक्रवार का विशेष उपाय: महालक्ष्मी पूजन:
जीवन में कौन नहीं पाना चाहता सफलता   सफलता से मतलब हम इस बात से लगाते हैं कि हमें किसी भी कीमत पर जल्दी तरक्की मिले। वे सभी चीजें हासिल कर लें जिसे हम पाना चाहते हैं। सफलता के लिए भगवान श्री हरि विष्णु और धन की अधिष्ठात्री देवी का सुमिरन कर कार्य करें। भगवान का ध्यान कर किए जाने वाले कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। केवल परिश्रम से कुछ नहीं होता। 
घर में मां लक्ष्मी का आगमन बना रहे इसके लिए शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। सनातन धर्म में मां लक्ष्मी धन की अधिष्ठात्री एवं प्रमुख देवी हैं। समस्त देवी शक्तियों के मूल में लक्ष्मी जी ही हैं। जो सर्वोत्कृष्ट पराशक्ति हैं। माता महालक्ष्मी को प्रसन्न करने से धन की कमी नहीं रहती। माता महालक्ष्मी की कृपा और मन भावन धन की बरसात चाहते हैं तो शुक्रवार को करें इन मंत्रों का जाप
 ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः
 श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
 श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा
 ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः
 ॐ श्रीं श्रियै नमः!!!! Astrologer Gyanchand Bundiwal. Nagpur । M.8275555557 !!!
 ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा


Latest Blog

शीतला माता की पूजा और कहानी

 शीतला माता की पूजा और कहानी   होली के बाद शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इसे बसौड़ा पर्व भी कहा जाता है  इस दिन माता श...