Thursday 17 September 2015

जय गणेश गणेश चालीसा आरती श्री गणेश जी की

जय गणेश   गणेश चालीसा ,,,,आरती श्री गणेश जी की

जय गणपति सद्गुणसदन कविवर बदन कृपाल । विघ्न हरण मङ्गल करण जय जय गिरिजालाल ॥ जय जय जय गणपति राजू । मङ्गल भरण करण शुभ काजू ॥ जय गजबदन सदन सुखदाता । विश्व विनायक बुद्धि विधाता ॥ वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन । तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन ॥ राजित मणि मुक्तन उर माला । स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला ॥ पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं । मोदक भोग सुगन्धित फूलं ॥ सुन्दर पीताम्बर तन साजित । चरण पादुका मुनि मन राजित ॥ धनि शिवसुवन षडानन भ्राता । गौरी ललन विश्व-विधाता ॥ ऋद्धि सिद्धि तव चँवर सुधारे । मूषक वाहन सोहत द्वारे ॥ कहौं जन्म शुभ कथा तुम्हारी । अति शुचि पावन मङ्गल कारी ॥ एक समय गिरिराज कुमारी । पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी ॥ भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा । तब पहुँच्यो तुम धरि द्विज रूपा ॥ अतिथि जानि कै गौरी सुखारी । बहु विधि सेवा करी तुम्हारी ॥ अति प्रसन्न ह्वै तुम वर दीन्हा । मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा ॥ मिलहि पुत्र तुहि बुद्धि विशाला । बिना गर्भ धारण यहि काला ॥ गणनायक गुण ज्ञान निधाना । पूजित प्रथम रूप भगवाना ॥ अस कहि अन्तर्ध्यान रूप ह्वै । पलना पर बालक स्वरूप ह्वै ॥ बनि शिशु रुदन जबहि तुम ठाना । लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना ॥ सकल मगन सुख मङ्गल गावहिं । नभ ते सुरन सुमन वर्षावहिं ॥ शम्भु उमा बहुदान लुटावहिं । सुर मुनि जन सुत देखन आवहिं ॥ लखि अति आनन्द मङ्गल साजा । देखन भी आये शनि राजा ॥ निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं । बालक देखन चाहत नाहीं ॥ गिरजा कछु मन भेद बढ़ायो । उत्सव मोर न शनि तुहि भायो ॥ कहन लगे शनि मन सकुचाई । का करिहौ शिशु मोहि दिखाई ॥ नहिं विश्वास उमा कर भयऊ । शनि सों बालक देखन कह्यऊ ॥ पड़तहिं शनि दृग कोण प्रकाशा । बालक शिर इड़ि गयो आकाशा ॥ गिरजा गिरीं विकल ह्वै धरणी । सो दुख दशा गयो नहिं वरणी ॥ हाहाकार मच्यो कैलाशा । शनि कीन्ह्यों लखि सुत को नाशा ॥ तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधाये । काटि चक्र सो गज शिर लाये ॥ बालक के धड़ ऊपर धारयो । प्राण मन्त्र पढ़ शङ्कर डारयो ॥ नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे । प्रथम पूज्य बुद्धि निधि वर दीन्हे ॥ बुद्धि परीक्शा जब शिव कीन्हा । पृथ्वी की प्रदक्शिणा लीन्हा ॥ चले षडानन भरमि भुलाई । रची बैठ तुम बुद्धि उपाई ॥ चरण मातु-पितु के धर लीन्हें । तिनके सात प्रदक्शिण कीन्हें ॥ धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे । नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे ॥ तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई । शेष सहस मुख सकै न गाई ॥ मैं मति हीन मलीन दुखारी । करहुँ कौन बिधि विनय तुम्हारी ॥ भजत रामसुन्दर प्रभुदासा । लख प्रयाग ककरा दुर्वासा ॥ अब प्रभु दया दीन पर कीजै । अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै ॥ दोहा श्री गणेश यह चालीसा पाठ करें धर ध्यान । नित नव मङ्गल गृह बसै लहे जगत सन्मान ॥ सम्वत् अपन सहस्र दश ऋषि पञ्चमी दिनेश । पूरण चालीसा भयो मङ्गल मूर्ति गणेश ॥ ॥ आरती श्री गणेश जी की ॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पारवती पिता महादेवा ॥ एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी । माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी ॥ पान चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा । लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा ॥ अन्धे को आँख देत कोढ़िन को काया ।बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया ॥ सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा । जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥

Latest Blog

शीतला माता की पूजा और कहानी

 शीतला माता की पूजा और कहानी   होली के बाद शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इसे बसौड़ा पर्व भी कहा जाता है  इस दिन माता श...